शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय मॉडल स्कूल में वीरवार को 23वां वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। समारोह में हिमाचल विश्वविद्यालय के कुलपति महावीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अधिष्ठाता अध्ययन बीके शिवराम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। स्कूल के प्रधानाचार्य उमेश मोदगिल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें डांस का भूत, पंचतत्व एवं पर्यावरण संरक्षण और वंदे मातरम् डांस जैसे कई आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कुलपति महावीर सिंह ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। समारोह में विश्वविद्यालय कोर्ट सदस्य राजेश ठाकुर, कार्यकारिणी परिषद सदस्य सुरेश कुमार और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मौजूद रहे। संवाद