शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोग में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सरकार के सचिव शिक्षा राकेश कंवर ने की। समारोह के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए फ्रेंड्स ऑफ सरोग स्कॉलरशिप की घोषणा भी की। यह स्कॉलरशिप कक्षा 8वीं से 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को दी जाएगी। इस वर्ष हाउस ऑफ द ईयर का खिताब एपीजे अब्दुल कलाम हाउस को मिला। खेल, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और विज्ञान गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया। रोहिणी, पलक, दिव्या, दृष्टि और सूर्यांशी सहित कई विद्यार्थियों ने पुरस्कार प्राप्त किए। समापन समारोह में प्रधानाचार्य सारिका आहूजा ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद करते हुए विद्यालय परिवार की ओर से निरंतर प्रगति और बेहतर शैक्षणिक वातावरण का संकल्प दोहराया। संवाद