शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में बुधवार को प्रकृति की खूबसूरती और नारीत्व की संवेदनाओं को रंगों और रचनात्मकता के माध्यम से जीवंत करती चार दिवसीय मेराकी प्रदर्शनी शुरू हुई। इसमें हस्तनिर्मित सोया वैक्स की मोमबत्तियां लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं। फेमिनिक आर्ट स्टूडियो की ओर से आयोजित यह प्रदर्शनी 7 नवंबर तक चलेगी। इसमें खास तौर पर दिवाली को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग खुशबू वाली मोमबत्तियां बिक्री के लिए रखी हैं। इनकी कीमत 150 से 400 रुपये तक है। कलाकार प्रिया चौहान ने बताया कि यह प्रदर्शनी उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि यह उनकी पहली एकल कला प्रदर्शनी है। संवाद