फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

खाद्य सुरक्षा विभाग: होटलों के मेन्यू कार्ड से क्यूआर कोड स्कैन कर हो सकेगी शिकायत

आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 03 Oct 2022 11:40 AM IST

सार

होटल मेन्यू कार्ड पर क्यूआर स्कैनर से भी हाईजीन का पता लगा सकते हैं। मोबाइल पर क्यूआर स्कैन करते ही होटल के खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और अन्य सभी चीजों की जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
होटल (फाइल फोटो) - फोटो : Pexels.com


होटल मेन्यू कार्ड पर क्यूआर स्कैनर से भी हाईजीन का पता लगा सकते हैं। मोबाइल पर क्यूआर स्कैन करते ही होटल के खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और अन्य सभी चीजों की जानकारी मिल जाएगी। यदि खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता सही नहीं पाई जाती और सफाई में कोई कमी रहती है तो लोग इसकी विभाग को ऑनलाइन शिकायत भी कर सकेंगे।


जिले में इसकी शुरूआत हो गई है और 67 बड़े होटलों में हाईजीन को लेकर ऑडिट किया गया है। इस ऑडिट की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। कोई होटल मानकों पर खरा उतरता है तो उसे एक से लेकर पांच तक हाईजीन रेटिंग की जाएगी। होटलों की हाइजीन रेटिंग का सीधा फायदा लोगों को होगा। जो होटलों में खाद्य पदार्थों को खाने से पहले ही उनकी वस्तु की क्वालिटी जांच सकेंगे।


लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए एफएसएसएआई और फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन खाद्य पदार्थों पर चेक रखने के लिए नए निर्देश दे रहा है। इन निर्देशों का हर जिले में पालन करवाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को कहा गया है। वर्तमान में खाद्य सुरक्षा विभाग खाद्य कारोबारियों को हाईजीन रेटिंग कर रहा है।


इससे होटलों में तैयार होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में और सुधार आएगा। उधर, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अरुण चौहान ने बताया कि विभाग होटलों का निरीक्षण कर रहा है। साथ ही औचक ऑडिट भी हो रहा है। ऑडिट रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जो होटल मानकों पर खरे उतरते हैं, उन्हें हाईजीन रेटिंग दी जाती है। 


पहले दी रेटिंग की भी होगी जांच

कई बार होटल कारोबारी अपने हिसाब से हाईजीन रेटिंग देते थे। इसकी भी विभाग जांच करेगा। इसके बाद गुणवत्ता, शुद्धता और स्वच्छता का पता लगाया जाएगा। इस दौरान कर्मचारियों का स्वास्थ्य, शुद्धता समेत खाद्य पदार्थों को बनाने के पहलुओं की जांच होगी। अगर सभी सही रहा तो रेटिंग और रिमार्क्स देकर रेटिंग सर्टिफिकेट दिया जाएगा। हर माह निरीक्षण भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next