फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: समिट्री में कुत्तों का आतंक, दस लोगों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के शांति विहार वार्ड के समिट्री में लावारिस कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। एक हफ्ते में ही लोअर समिट्री में लावारिस कुत्ते दस लोगों को लहूलुहान कर चुके हैं। लोगों का कहना है कि दो दिन पहले भी लावारिस कुत्तों ने स्कूली बच्चे समेत कई लोगों को काट लिया। कुत्तों का आतंक इतना ज्यादा बढ़ गया है कि अब स्कूली बच्चों को अकेले स्कूल भेजना भी मुश्किल हो गया है। पार्षद विनीत शर्मा का कहना है कि इलाके में लावारिस कुत्तों के काटने के मामले बढ़ रहे हैं। इस बारे में नगर निगम को शिकायत दे दी है। बार बार लोगों को काट रहे कुत्तों को पकड़ने की मांग की गई है। नगर निगम का कहना है कि हमलावर कुत्तों को जल्द पकड़ा जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें