अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) की नर्सिस एसोसिएशन के शुक्रवार को चुनाव हुए। ईशा ठाकुर सर्वसम्मति से प्रधान चुनी गईं। हिमानी कबीर को उप प्रधान, सुषमा शर्मा को महासचिव और कल्पना को संयुक्त सचिव चुना गया। इसके अलावा तमन्ना चौहान को प्रेस सचिव और शारदा जस्टा को इकाई कार्यकारिणी में सलाहकार चुना गया। नीलम गुप्ता, रजनी व पूनम को कोषाध्यक्ष तथा नीरज शर्मा को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। डीडीयू अस्पताल नर्सिंज एसाेसिएशन की नवनिर्वाचित प्रधान ईशा ठाकुर ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। नर्सिंग स्टाफ की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कही। उन्होंने अस्पताल एवं मरीजों के हित में टीम भावना के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया। नई चुनी गई कार्यकारिणी ने डीडीयू के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. लोकिंद्र शर्मा से भी मुलाकात की। डाॅ. लोकिंद्र ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी।