फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टीपी चोपड़ा बने हिमाचल टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव शिमला में सर्वसम्मति से किया गया। टीपी चोपड़ा को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। हातिंदर सिंह पंवार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, यशपाल राणा महासचिव और अंकुश मेहरा कोषाध्यक्ष चुने गए। मीनाक्षी कश्यप को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं संदीप कश्यप, विवेक कपूर, राघव सूद और पूजा धटवालिया को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। अभय लखनपाल को पुरुष एसओएम, गार्गी कपूर को महिला एसओएम और माधव सिंह कंवर को पुरुष एथलीट कमेटी का सदस्य चुना गया। चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर राजेश कुमार की देखरेख में हुए। इस दौरान हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन, टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के पर्यवेक्षक मौजूद रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष टीपी चोपड़ा ने कहा कि प्रदेश में कोचिंग सुविधाओं और खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के साथ युवा प्रतिभाओं को बेहतर अवसर दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें