फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हैंडबाल संघ की एजीएम में कुलदीप राणा निर्विरोध चुने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायमूर्ति जेएन बरोवालिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के निजी हॉल में एमेच्योर हैंडबाल एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की वार्षिक आम बैठक हुई। सर्वसम्मति से कुलदीप राणा को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया पूर्व न्यायाधीश एवं कानूनी विशेषज्ञ न्यायमूर्ति जेएन बरोवालिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। एमेच्योर हैंडबाल एसोसिएशन की बैठक व चुनाव हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव विनोद कुमार और भारतीय हैंडबाल संघ के प्रवीन चौधरी की मौजूदगी में हुए। डॉ. करणजीत सिंह और चंदन सिंह ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना गया। महासचिव क्रांति सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीन दुबे, संयुक्त सचिव दिनेश और कमना कुमारी को चुना गया। सचिन चौधरी, प्रियंका धीमान, पायल और शीतल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। उधर, नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलदीप राणा ने कहा कि नई कार्यकारिणी राज्य में हैंडबाल को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाएगी। न्यायमूर्ति जेएन बरोवालिया ने कहा कि मनुष्य के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास में खेलों की अहम भूमिका है। खेल नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव राजेश भंडारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें