श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर 11 अक्तूबर को होगी बैठक
. अधिष्ठाता नरेशर लक्ष्मी नारायण मंदिर कुमसू में 30 अक्तूबर से 5 नवंबर तक होगा धार्मिक अनुष्ठान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
देवता साहिब लक्ष्मी नारायण मंदिर न्यास कमेटी कुमसू की ओर से मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक अनुष्ठान 30 अक्तूबर से 5 नवंबर तक आयोजित होगा। अनुष्ठान के सफल आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए 11 अक्तूबर को सुबह 10:00 बजे मंदिर परिसर कुमसू में बैठक आयोजित की जाएगी। मंदिर न्यास कमेटी के अध्यक्ष जीवन चौहान ने समस्त ग्रामवासियों, महिला मंडलों और युवक मंडलों से बैठक में शामिल होने की अपील की है। बैठक में आयोजन की रूपरेखा तैयार करने, विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए कार्यों का बंटवारा करने और प्रत्येक गांव से समितियों का गठन करने पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी गांवों के लोगों का सहयोग आवश्यक है। बैठक में श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श कर अंतिम निर्णय लिए जाएंगे। मंदिर न्यास कमेटी ने शलाटी घोड़ी के सभी संबंधित गांवों के प्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं से निर्धारित समय पर मंदिर परिसर में पहुंचने का आग्रह किया है।