फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: व्यापार मंडल चुनाव को लेकर अब 15 को होगी बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में व्यापार मंडल चुनाव को लेकर अब 15 जनवरी को समन्वय समिति दोनों व्यापार मंडलों के साथ बैठक करेगी। यह बैठक पहले सोमवार को होनी थी लेकिन अब इसे 15 जनवरी को बुलाने का फैसला लिया गया है। समिति का दावा है कि इसी दिन अपनी रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी। चुनाव कब होने हैं, इसी हफ्ते इस पर फैसला ले लिया जाएगा। संजीव ठाकुर की अगुवाई वाले व्यापार मंडल ने सात सदस्यीय कारोबारी नेताओं की समिति बनाई है जो शहर में व्यापारियों के दोनों गुटों को एकसाथ चुनाव करवाने के लिए तैयार कर रही है। अभी तक इस समिति ने दूसरे व्यापार मंडल के नेताओं के साथ एक बैठक कर ली है। अब 15 जनवरी को दूसरी बैठक होगी। समिति सदस्य दीपक श्रीधर, ओमप्रकाश और वरिंद्र सिंह ऋषि ने कहा कि 15 जनवरी को बैठक होगी जिसमें एकसाथ चुनाव पर कोई नतीजा निकलने की उम्मीद है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें