शिमला। राजधानी में नगर निगम शराब की दुकानों का किराया घटाने जा रहा है। नगर निगम के सदन से इसको लेकर मंजूरी प्रदान कर दी है। शहर के टूटीकंडी और बालूगंज में नगर निगम ने शराब की दुकानें बनाकर दी हैं लेकिन ठेकेदारों का कहना है कि इन दुकानों का किराया अन्य दुकानों के मुकाबले ज्यादा है। बिक्री कम होने से उन्हें घाटा उठाना पड़ रहा है। नगर निगम के आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने बताया कि अब 300 स्क्वेयर फीट की जगह 200 स्क्वेयर फीट की तर्ज पर किराया वसूला जाएगा। संवाद