भारतीय दूरसंचार सेवा (आईटीएस) 1993 बैच के अधिकारी एमसी सिंह को भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) शिमला का नया महाप्रबंधक तैनात किया है।
शिमला के अतिरिक्त किन्नौर और लाहौल-स्पीति की जिम्मेवारी भी एमसी सिंह को सौंपी है। इससे पूर्व एमसी सिंह बतौर अतिरिक्त महाप्रबंधक सेवाएं दे रहे थे।
शनिवार को एमसी सिंह ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। अभी तक बतौर बीएसएनएल महाप्रबंधक सेवाएं दे रहे प्रेम सिंह का तबादला महाप्रबंधक (सीएम) के पद पर किया है।