शिमला। प्रदेश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए नगर निगम शिमला ने जाखू मंदिर में हवन का आयोजन किया। श्रावण मास और कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि के मौके पर आयोजित इस हवन में महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल सहित पार्षदगणों ने प्रदेश और पड़ोसी राज्यों में अमन चैन , सुख-समृद्धि की दुआ मांगी। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा हिमाचल प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों में आपदा आई है और भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई आपदा को लेकर वह ऐतिहासिक हनुमान मंदिर में हवन कर रहे हैं ताकि और नुकसान न हो। ब्यूरो