एमसी धर्मशाला की मेयर नीनू शर्मा ने पेश किया बजट।
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश के नगर निगम धर्मशाला का वार्षिक बजट मंगलवार को पेश किया गया। एमसी धर्मशाला की मेयर नीनू शर्मा ने बजट पेश किया। बजट में शहरवासियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। इस दाैरान, डिप्टी मेयर तेजेंद्र कौर, काउंसलर एवं पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी, ओंकार नैहरिया, अनुराग कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे। बैठक में 141.51 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया।
बजट के मुख्य बिंदु
-अंग्रेजी शराब की बोतल पर पांच रुपये, जबकि देसी शराब पर तीन रुपए प्रति बोतल सेस लगाया
-घर की छत के माध्यम से वर्षा जल संग्रहण पर बल
-दूसरी मंजिल के लिए नहीं मिलेगा गृह अनुदान
-सोलर एनर्जी को प्रोत्साहन मिलेगा, गृह कर में विभिन्न दर से छूट दी जाएगी
-प्राकृतिक जल स्रोतों और कूहलों का जीर्णोद्धार किया जाएगा
-क्यूआर बेस्ड यूजर शुल्क वसूले जाएंगे
-पूरे साल का हाउस टैक्स एकमुश्त देने पर 10 फिसदी की छूट मिलेगी
-नाइट स्ट्रीट फूड मार्केट के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी, 5 करोड़ से 50 दुकानें बन रहीं
-वेस्ट टू बेस्ट पार्क बनाएंगे