फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संजौली कॉलेज के मयन और खुशी रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय महाविद्यालय संजौली के बीबीए विभाग के विद्यार्थियों के लिए शनिवार को अभिव्यक्ति महोत्सव-2025 का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. भारती भागड़ा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर आयोजित पोस्टर मेकिंग में मयन ने प्रथम स्थान, सारांश ने द्वितीय और मंजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में खुशी और डिंपल प्रथम तथा नवनीत और सोनाक्षी द्वितीय, हिमांशु और याषना ने तीसरा स्थान पाया। रील बनाने की प्रतियोगिता में काजल पहले और प्रिया तथा प्रांजल दूसरे जबकि सजल तीसरे स्थान पर रहीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में टीम बी प्रथम रही, टीम ए दूसरे स्थान पर रही। इस मौके पर शिक्षक डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. बच्चन सिंह, डॉ. दीपक कपरेट, डॉ. मदन शांडिल्य और बीबीए विभाग के शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें