फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: माया स्कूल सुन्नी ने जीते कई पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुन्नी। जिला के दाड़गी में आयोजित अंडर-19 छात्राओं की जोनल प्रतियोगिता में माया पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में कई पुरस्कार अपने नाम किए। इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। छात्राओं ने समूहगान, एकल गान और गीतिका में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त, श्लोकोच्चारण और वाद्य यंत्र प्रतियोगिताओं में वह उपविजेता रहीं। विद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। स्कूल के अध्यक्ष डॉ. हरीश शर्मा ने भी इस अवसर पर छात्राओं को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें