फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: माया पब्लिक स्कूल शास्त्रीय गायन में प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुन्नी (शिमला)। शहर के माया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने राज्यस्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल की टीम ने शास्त्रीय गायन सोलो प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की। स्कूल प्रबंधन के अनुसार इस प्रतियोगिता में दिव्या ने राग यमन की प्रस्तुति दी। किशिता ने हारमोनियम और यशिका ने तबले पर संगत की। तीनों छात्राओं ने प्रतियोगिता में दमदार प्रस्तुति दी और सभी को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रबंधन ने अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन चौपाल में किया गया। प्रतियोगिता में छात्रा कंचन ने लोक गायन एकल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. हरीश शर्मा ने छात्राओं, अभिभावकों और संगीत अध्यापकों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें