शिमला। गुरुद्वारा साहिब बालूगंज में गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। इसी कड़ी में रविवार को होने वाले समागम में गुरु नानक देव जी की पवित्र बाणी जपुजी साहिब का सामूहिक पाठ किया जाएगा। 24 नवंबर को मनाए जाने वाले प्रकाश पर्व तक प्रत्येक रविवार को यह समागम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगत को जपुजी साहिब का शुद्ध उच्चारण के साथ पाठ करना सिखाना है। विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं को ध्यान में रखकर यह पहल की गई है, जिन्हें पंजाबी पढ़नी नहीं आती। ऐसे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जपुजी साहिब के पाठ की हिंदी लिपि में तैयार सामग्री इच्छुक साध-संगत को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी जा रही है, ताकि वह सही उच्चारण के साथ गुरबाणी का पाठ कर सकें। संवाद