शिमला। यूको आरसेटी शिमला की ओर से मशोबरा में आयोजत मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। इसमें 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की प्रक्रिया जिसमें बीज की तैयारी, बेड बनाना, तापमान एवं नमी प्रबंधन, रोग नियंत्रण, कटाई, पैकिंग और विपणन (मार्केटिंग) की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को स्वरोजगार, बैंकिंग और सरकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया ताकि वे प्रशिक्षण के पश्चात अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। इस दौरान यूको आरसेटी शिमला की निदेशक तानिया शर्मा ने कहा कि मशरूम उत्पादन कम लागत में अधिक लाभ देने वाला व्यवसाय है और यह ग्रामीण युवाओं के लिए आय का सशक्त साधन बन सकता है। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिए गए। संवाद