शिमला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मशोबरा में मंगलवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश और केरल की संस्कृति, कला एवं पारंपरिक व्यंजनों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यार्थियों ने सिड्डू, मदरा, अप्पम, पुट्टू सहित दोनों राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों, हिमाचली लघु चित्रकला और कथकली मास्क निर्माण कला का प्रदर्शन किया।प्रधानाचार्य बनवारी लाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समरसता की भावना को मजबूत करते हैं। संवाद