जुन्गा (शिमला)। अखिल भारतीय रामानुजन गणित क्लब के सौजन्य से गुजरात के अहमदाबाद में हुए राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में माया पब्लिक स्कूल मशोबरा के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के अध्यक्ष हरीश शर्मा ने बताया कि इस ओलंपियाड में दो वर्षों से विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नेशनल बेस्ट स्कूल का अवार्ड प्राप्त हुआ है जोकि इस विद्यालय ही नहीं अपितु समूचे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। हरीश शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में विद्यालय की छात्रा हंसिका शर्मा ने एक्सटेंपोर पुसेल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में कृषिता ठाकुर ने तीसरा और वरिष्ठ वर्ग में आरोही वालिया ने भी तीसरा स्थान प्राप्त किया है। संवाद