जुन्गा (शिमला)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन में चल रहे मशोबरा ब्लॉक के अंडर-14 टूर्नामेंट में सोमवार को योगा, जूडो, बैडमिंटन और वॉलीबाल के मुकाबले हुए। खेल प्रभारी नंद लाल शर्मा ने बताया कि इनडोर खेलों में योगा का फाइनल मशोबरा ने जीता और बल्देयां स्कूल उपविजेता बना। जूडो में भी मशोबरा प्रथम और कोटी द्वितीय स्थान पर रहा। बैडमिंटन का पहला मैच मिडल स्कूल ट्रहाई और भराड़िया की बीच खेला गया जिसमें ट्रहाई स्कूल ने जीत हासिल की। बैडमिंटन के दूसरे मैच में ढली स्कूल ने घडेच स्कूल को पराजित किया। वाॅलीबाल का पहला मैच बल्देयां और एमईएस मशोबरा में मध्य खेला गया जिसमें एमईएस मशोबरा ने जीत हासिल की। प्रधानाचार्य देविंदा चौहान ने बताया कि टूर्नामेंट में बच्चों के लिए भोजन और ठहरने की उचित व्यवस्था की है। संवाद