फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रिज मैदान पर कल मनेगा शहीदी दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बुधवार को शहीदी दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि शहीदी दिवस कार्यक्रम शुक्रवार (30 जनवरी) को रिज मैदान पर होगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास सुबह 10:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान विशिष्ट एवं गणमान्य व्यक्ति महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। सुबह 11:00 बजे शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकार रामधुन और भजनों की प्रस्तुति देंगे। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा, एसडीएम (ग्रामीण) मंजीत शर्मा, एसडीएम (शहरी) ओशिन शर्मा, सहायक आयुक्त देवी चंद ठाकुर, संयुक्त आयुक्त नगर निगम शिमला डॉ भुवन शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें