फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नशा मुक्त भारत यात्रा को शहीद विक्रम बतरा के परिजनों ने दिखाई हरी झंडी

Sat, 04 Feb 2023 08:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)

सार

नशा मुक्त भारत यात्रा  काशियाना फाउंडेशन की ओर से आयोजित की जा रही है। यह यात्रा 24 जनवरी को वाराणसी से शुरू हुई और 12वें दिन पालमपुर पहुंची। यहां से इस यात्रा को शहीद के परिजनों ने रवाना किया।
विज्ञापन
शा मुक्त भारत यात्रा को शहीद विक्रम बतरा के परिजनों ने दिखाई हरी झंडी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशा मुक्त भारत यात्रा को पालमपुर से कारगिल युद्ध के परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बतरा के पिता जीएल बतरा और माता कमल कांत बतरा ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा काशियाना फाउंडेशन की ओर से आयोजित की जा रही है। यह यात्रा 24 जनवरी को वाराणसी से शुरू हुई और 12वें दिन पालमपुर पहुंची। यहां से इस यात्रा को शहीद के परिजनों ने रवाना किया और युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। यह यात्रा 20 से अधिक राज्यों में जागरूकता कार्यक्रम करेगी। इस अभियान के जरिये देश की करीब पांच करोड़ आबादी को नशे से दूर रखने के लिए जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन


इस अभियान के जरिये यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भारत की भावी पीढ़ी सुसंस्कृत, शिक्षित, सभ्य और शारीरिक तौर पर मजबूत रहे। काशियाना फाउंडेशन के संस्थापक सुमित सिंह ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने से पहले नशा मुक्त बनाना सबसे आवश्यक है। यह यात्रा एक धर्मयज्ञ है, जिसमें समाज की हर पीढ़ी की सहभागिता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। 12 सदस्यीय इस टीम में संस्था के अध्यक्ष सुमित सिंह, उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, सह सचिव देवेश सिंह, धनंजय यादव, आकाश देवराज, सदस्य, आशीष राय व आशीष कुमार मुख्य रूप से यात्रा में मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें