फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मानपुरा ने सुमी ब्रदर्स की टीम को हराकर जीता कबड्डी का खिताब

विज्ञापन
अच्छा कैच ठोडो मैदान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में खेल प्रदर्शन करते ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
शूलिनी मेले के दौरान आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

महिला कबड्डी में सोलन ने बड़ोग को हराकर ट्राॅफी पर जमाया कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राष्ट्रीय स्तरीय मां शूलिनी मेले के उपलक्ष्य में आयोजित खेल प्रतियोगिताएं संपन्न हो गई हैं। मेले के तीसरे दिन तक चले रोमांचक मुकाबलों में विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। इसमें बेहतरीन खेल दिखाते हुए मानपुरा ने सुमी ब्रदर्स की टीम को हराकर बाजी मारी। इससे पहले सोमवार को दोपहर बाद खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में सुमी ब्रदर्स की टीम ने नेगी एकेडमी को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। वहीं महिला वर्ग के कड़े मुकाबले में सोलन की टीम ने बड़ोग को हराकर चमचमाती ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के अलावा पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा की टीमों ने भाग लिया। इसमें कबड्डी के अंडर-65 किलोग्राम वर्ग में कुल 32 टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा महिला वर्ग की 7 टीमों ने भाग लिया था। रविवार को बारिश के कारण मैच में देरी हो गई थी। जिसके बाद यह मैच सोमवार को आयोजित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें