फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नारा लेखन में टुटू स्कूल की मनीषा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान शिमला ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुटू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। इस मौके पर आयोजित नारा लेखन में मनीषा प्रथम, कनिका द्वितीय और परिधि शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में सुजीत ने प्रथम, पूनम द्वितीय, कुशाग्र तृतीय और रिया ठाकुर ने चौथा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में विस्तार प्रभाग प्रमुख डॉ. अश्वनी तपवाल ने वन केवल पेड़ों का समूह नहीं बल्कि जीवन, आजीविका और देश की आर्थिक समृद्धि का आधार हैं। प्रधानाचार्य डॉ. रशिमा राणा ने वनों के संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें