फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मनीषा चौधरी बनीं सेना में कैप्टन, मेरठ बेस अस्पताल में देंगी सेवाएं

Sat, 14 Jan 2023 09:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, डरोह (कांगड़ा)

सार

24 वर्षीय डॉ. मनीषा चौधरी का चयन भारतीय मेडिकल कोर में बतौर कैप्टन हुआ है। मनीषा चौधरी के पिता मल्टीनेशनल कंपनी में उप मुख्य प्रबंधक हैं और माता पुष्पा देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन
डॉ. मनीषा चौधरी । - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर के गांव सनहूं के पवन चौधरी की बेटी डॉ. मनीषा चौधरी ने सेना में कमीशन हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 24 वर्षीय डॉ. मनीषा चौधरी का चयन भारतीय मेडिकल कोर में बतौर कैप्टन हुआ है। मनीषा चौधरी के पिता मल्टीनेशनल कंपनी में उप मुख्य प्रबंधक हैं और माता पुष्पा देवी गृहिणी हैं। छोटा भाई निखिल दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलएम की पढ़ाई  कर रहा है। मनीषा के पिता पवन चौधरी ने कहा कि उनकी बेटी पहले से ही मेडिकल प्रोफेशन में जाना चाहती थीं।

विज्ञापन


मनीषा की प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव कोना के स्कूल में हुई है। 12वीं की पढ़ाई दिल्ली में पूरी कर 18 साल की आयु में मेडिकल की परीक्षा पास की और  महराष्ट्र से  एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। इसके बाद  भारतीय मेडिकल कोर की परीक्षा में भाग लिया। पहले ही प्रयास मे मनीषा ने यह  परीक्षा पास कर भारतीय मेडिकल कोर मे जाने का सपना पूरा कर लिया। अब मनीषा  आर्मी बेस अस्पताल मेरठ  कैंट में अपनी सेवाएं देंगी।  मनीषा के दादा बंगाली राम  भी भारतीय सेना मे अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें