राधाष्टमी के उपलक्ष्य पर चंबा चौगान में मणिमहेश सेवा दल चंबा की ओर से जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया। जागरण में पूनम भारद्वाज ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। उन्होंने भगवान शिव के भजन प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। मणिमहेश सेवा दल चंबा के चेयरमैन अमीन मलिक, अध्यक्ष संजीव मेहरा ने बताया कि पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान हर वर्ष जागरण और भंडारे का आयोजन किया जाता है।