अर्की की बखालग पंचायत में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के विजेता पहलवान के साथ आयोजक व अन्य। स्रोत :
बखालग पंचायत में दंगल का आयोजन, छोटी माली पर बिलासपुर के लकी रहे विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। ग्राम पंचायत बखालग में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी माली में मंडी के भूषण पहलवान ने खिताब पर कब्जा किया। उन्होंने कड़े मुकाबले में यूपी के विक्रांत को हराया। विजेता पहलवान को गुर्ज के साथ 8,100 और उपविजेता पहलवान को 7,100 के साथ नवाजा गया। इसी तरह छोटी माली बिलासपुर के लकी और सोलन के शुभम पहलवान के बीच हुई, जिसमें लकी विजयी रहा। आयोजकों की ओर से विजेता को गुर्ज के साथ 7,100 जबकि उपविजेता पहलवान को 6,100 देकर सम्मानित किया। वहीं अंडर-16 की कुश्ती बराबरी पर छूटी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मेला कमेटी को विधायक की ओर से 21,000 देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मेले हमारे भाईचारे का प्रतीक है उन्होंने कहा कि दंगल जैसी प्रतियोगिताओं करने से युवाओं को नशे से दूर रहने की सीख मिलती है। इससे पूर्व मेला कमेटी की ओर से मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।