फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कैंसर रोगी अब जोनल हॉस्पिटल मंडी से भी जारी रखवा सकेंगे अपना उपचार, डॉ. पुनीत मल्होत्रा किए अधिकृत

Tue, 06 Aug 2024 06:24 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

जोनल हॉस्पिटल मंडी में डॉ. पुनीत मल्होत्रा पहले से जारी कैंसर उपचार के आधार पर ही दवाइयों और कीमोथैरेपी को आगे जारी रखने के लिए अधिकृत किए गए हैं। 
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल सरकार ने जोनल हॉस्पिटल मंडी में तैनात डॉ. पुनीत मल्होत्रा को कैंसर से संबंधित उपचार, दवाइयां और कीमोथैरेपी लिखने के लिए अधिकृत किया है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने हाल ही में डॉ. पुनीत की कैंसर पर फैलोशिप करवाई है। उनके साथ प्रदेश के 7 डॉक्टर और हैं जिनसे यह फैलोशिप करवाई गई है। यह फैलोशिप सर्वोदय हॉस्पिटल फरीदाबाद और कैंसर हॉस्पिटल उज्जैन से करवाई गई है।

विज्ञापन


बता दें कि डॉ. पुनीत मल्होत्रा सिर्फ पहले से जारी कैंसर उपचार के आधार पर ही दवाइयों और कीमोथैरेपी को आगे जारी रखने के लिए अधिकृत किए गए हैं। इससे पहले कैंसर के मरीजों को दवाइयों और कीमोथैरेपी को जारी रखवाने के लिए टांडा, शिमला, चंडीगढ़ या फिर उस अस्पताल में जाना पड़ता था जहां से उनका उपचार चल रहा होता है, क्योंकि कैंसर की दवाओं को जारी रखने या फिर कीमोथैरेपी लिखने से हर डाक्टर गुरेज करता है। यह दवाएं और थैरेपी काफी घातक होती हैं। ऐसे में मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसलिए सरकार ने अब इन डॉक्टरों को फैलोशिप करवाकर कैंसर मरीजों को राहत देने का प्रयास किया है।

डॉ. पुनीत मल्होत्रा देश के सभी नामी कैंसर रोग विशेषज्ञों के साथ हर समय मोबाइल पर डिसक्शन करने के लिए भी अधिकृत किए गए हैं। यदि उन्हें मरीज के विषय पर किसी विशेषज्ञ से राय लेनी पड़ी तो वह कभी भी उन्हें फोन करके राय ले सकेंगे। डॉ. पुनीत के पास मंडी, कुल्लू, लाहौल स्पिति, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के कैंसर रोगी आकर सलाह-मशवरा कर सकते हैं। डॉ. पुनीत ने बताया कि प्रदेश सरकार कैंसर रोगियों के प्रति पूरी तरह से गंभीर है जिसके तहत ही उन्हें यह फैलोशिप करवाई गई है। हाल ही में सरकार ने कैंसर की बहुत सी दवाओं को भी निशुल्क कर दिया है। इससे कैंसर ग्रसित लोगों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें