फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कोट में श्रद्धालुओं की जीप पलटी, 9 घायल, कमरूनाग के दर्शन कर लौट रहे थे

Fri, 16 Jun 2023 08:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)

सार

बड़ा देव कमरूनाग के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की जीप कोट गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मिट्टी के ढेर पर पलट गई।
विज्ञापन
सड़क किनारे पलटी जीप। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुंदरनगर के डैहर में फोरलेन पर बुधवार रात बड़ा देव कमरूनाग के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की जीप कोट गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मिट्टी के ढेर पर पलट गई। घटना वीरवार रात करीब 12 बजे हुई। हादसे में जीप में सवार पथकन गांव निवासी नौ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए डैहर स्थित नागरिक अस्पताल में लाया गया।

विज्ञापन


जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद 5 घायलों को घर भेज दिया गया, जबकि 4 घायलों को नेरचौक स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों की शिनाख्त साहिल ठाकुर (चालक) पुत्र संजीव कुमार, व्यासा देवी (35) पत्नी संजय कुमार, रीना देवी(35) पत्नी प्रकाश चंद, निर्मला देवी (52) पत्नी बालक राम, माया देवी (54) पत्नी चमन लाल, प्यार चंद (50) पुत्र टटू राम, व्यासा देवी (47) पत्नी प्यार चंद, वर्षा देवी (26) पत्नी सतीश कुमार और बालक राम (50) पुत्र टटू राम के रूप में हुई है।

सभी घायल डैहर तहसील के पथखन गांव के रहने वाले है। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया पुलिस थाना सुंदरनगर में जीप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें