फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली: सोलंगनाला में दो दिवसीय राज्य स्तरीय स्कीइंग प्रतियोगिता शुरू

Thu, 27 Jan 2022 10:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग/मनाली

सार

सोलंगनाला में स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया की दो दिवसीय स्पर्धा को शुभारंभ शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से करीब 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन यहां स्लालम के कई मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन
सोलंगनाला में दो दिवसीय राज्य स्तरीय स्कीइंग प्रतियोगिता । - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध स्की ढलान सोलंगनाला में राज्य स्तरीय स्कीइंग प्रतियोगिता शुरू हो गई है। गुरुवार को सोलंगनाला में स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया की दो दिवसीय स्पर्धा को शुभारंभ शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से करीब 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन यहां स्लालम के कई मुकाबले खेले गए। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि सोलंगनाला स्की ढलान को खेलों इंडिया के तहत विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोलंगनाला की ढलान को जल्द विकसित किया जाएगा,जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं हो सकेंगी। सोलंगनाला सहित धुंधी और हामटा में भी स्की स्लोप तैयार की जाएगी। स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया के महासचिव रूप चंद नेगी ने शीतकालीन खेलों को ध्यान में रखते हुए सोलंगनाला की ढलानों को विकसित करने की मांग की। इस मौके पर लुदर ठाकुर, एसडीएम मनाली सुरेंद्र ठाकुर, रमन घरसंगी, मनोज लारजे, मुकेश ठाकुर मौजूद रहे।

सोलंगनाला की स्की ढलान पहुंची लाहौल की बेटी भुवनेश्वरी 

रोहतांग। सोलंग नाला में हो रहे राज्य स्तरीय स्की एंड स्नो बोर्ड  प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लाहौल की बेटी भुवनेश्वरी ठाकुर भी भाग ले रही हैं। भुवेनश्वरी लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर की बेटी है। हाल ही में कजाकिस्तान में प्रशिक्षण लेने के बाद सोलंगनाला में प्रतिभागी बनकर स्कीइंग में भाग ले रही है। वीरवार को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कजाकिस्तान से स्की और स्नो बोर्ड का बेसिक कोर्स पूरा करने बाद भारत लौटी है। भुवनेश्वरी का कहना है कि उन्हें बचपन से ही स्की और स्नो बोर्ड को चलाने का शौक था। उनके पिता रवि ठाकुर भी स्की के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें