फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manali News: मनाली से सुबह नौ बजे सोलंगनाला के लिए छोड़े जाएंगे पर्यटक वाहन

Tue, 03 Jan 2023 08:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

मनाली से पर्यटक वाहन सुबह 9:00 बजे मनाली से और 10:00 बजे सोलंगनाला बैरियर से अटल टनल रोहतांग के लिए छोड़े जाएंगे। 
विज्ञापन
सोलंगनाला (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन नगरी मनाली से सोलंगनाला, अटल टनल रोहतांग और लाहौल की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए पुलिस ने समयसारिणी तय की है। सर्दी के मौसम के चलते अब पर्यटन वाहन पुलिस के तय समय के अनुसार ही चलेंगे। बुधवार से मनाली से पर्यटक वाहन सुबह 9:00 बजे मनाली से और 10:00 बजे सोलंगनाला बैरियर से अटल टनल रोहतांग के लिए छोड़े जाएंगे।

विज्ञापन


जबकि लाहौल और अटल टनल रोहतांग की तरफ पर्यटक वाहनों को सोलंग बैरियर से सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक छोड़ा जाएगा। जिन्हें शाम 4:00 बजे से पहले टनल से लौटना होगा। वहीं लाहौल के स्थानीय लोगों के लिए आवाजाही शाम 5:00 बजे तक जारी रहेगी।

वाहनों की यह आवाजाही मौसम पर निर्भर करेगी। पुलिस उपाधीक्षक मनाली हेमराज वर्मा ने कहा कि मौसम में आए बदलाव तथा पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए इस तरह की व्यवस्था की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें