फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली रिश्वत कांड: 93 हजार रुपये लेते पकड़ा गया MES इंजीनियर केके सोनी 7 जुलाई तक पुलिस हिरासत में

Sun, 05 Jul 2026 04:05 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मनाली में 93 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) के सहायक गैरिसन इंजीनियर केके सोनी को अदालत ने 7 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आरोपी पर 30 लाख रुपये का बिल पास कराने के बदले तीन फीसदी कमीशन मांगने का आरोप है। सीबीआई अब उससे पूछताछ कर मामले में अन्य संभावित कड़ियों और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पीले घेरे में आरोपी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनाली के बहांग क्षेत्र में 93 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) के सहायक गैरिसन इंजीनियर केके सोनी को अदालत ने 7 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

सीबीआई के अनुसार, केके सोनी पर एक ठेकेदार के करीब 30 लाख रुपये के लंबित बिल को पास कराने के बदले कुल भुगतान का तीन फीसदी कमीशन मांगने का आरोप है। ठेकेदार की शिकायत के बाद एजेंसी ने मामले का सत्यापन किया और सुनियोजित ट्रैप ऑपरेशन के तहत आरोपी को 93 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपी के सरकारी आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान नकदी, महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड कब्जे में लिए गए, जिनकी जांच की जा रही है।

अब पुलिस हिरासत के दौरान सीबीआई आरोपी के वित्तीय लेनदेन, कथित रिश्वतखोरी के तरीके और इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी जांच करेगी। रक्षा प्रतिष्ठान से जुड़े इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में भी हलचल मची हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें