फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: युवती का पीछा कर परेशान करने वाला युवक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के संजौली क्षेत्र में युवती का पीछा कर उसे परेशान करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम के आपातकालीन नंबर 112 पर शिकायत कर आरोप लगाया कि धर्मवंश ठाकुर उसका पीछा कर उसे परेशान कर रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शिकायतकर्ता युवती, उसकी बहन तथा आरोपी युवक को पुलिस थाना संजौली ले आई। युवती के बयान और मामले से जुड़े तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी को जमानत मुचलके पर पाबंद किया है। साथ ही उसे पर्यवेक्षक अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी गौरव सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में पुलिस गंभीरता से कार्रवाई करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें