शिमला। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस की ओर से शनिवार को इंस्टालेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। लोक निर्माण विभाग एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इनके साथ विधायक हरीश जनारथा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसमें रुटेरियन रुचिरा टांगरी असिस्टेंट गवर्नर और माला सिंह को रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस के अध्यक्ष पद का जिम्मा सौंपा गया। इनके अलावा अरुण शर्मा उपाध्यक्ष, तरुणा कौशल सचिव, नीलम गुप्ता कोषाध्यक्ष, गार्गी कपूर एडिटर, सीए शिवानी, गुरप्रीत सौंध एग्जक्यूटिव सेक्रेटरी चुन गई। इस मौके पर वीपी काल्टा, अतुल टांगरी, रोहित करोल, परीक्षित महदूदिया भी मौजूद रहे। संवाद