शिमला। उपायुक्त आदित्य नेगी ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में कैदियों को मॉडल जेल कंडा में वित्तीय सहायता प्रदान करने के संदर्भ में बैठक की। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन कैदियों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और उनके कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। बताया कि जेल प्रशासन निर्धन कैदियों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवा सके। उपायुक्त समय-समय पर जेल प्रशासन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर सके। बैठक में एडीएम (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज और सहायक आयुक्त डॉ. पूनम बंसल मौजूद रहीं। संवाद