शिमला। राजधानी के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मशोबरा में शनिवार को सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से सड़क सुरक्षा विषय पर इंटर हाउस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार जूनियर वर्ग में मेजर ध्यानचंद सदन ने प्रथम, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सदन ने द्वितीय और कल्पना चावला सदन ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं सीनियर वर्ग में सीडीएस बिपिन रावत सदन प्रथम, मेजर ध्यानचंद सदन द्वितीय और कल्पना चावला सदन तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के आरंभ में प्रवक्ता रमन कुमार ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व और इस तरह की प्रतियोगिताओं के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। सड़क सुरक्षा क्लब के प्रभारी दीपक कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों और विभिन्न सड़क संकेतों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य डॉ. धर्म प्रकाश शर्मा ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। संवाद