शिमला। मैत्री संस्था की ओर से सरकारी मिडिल स्कूल हरीनगर ओल्ड बैरियर में योग सप्ताह मनाया गया। 28 जून तक विद्यार्थियों को योग के गुर सिखाए गए। संस्था की ओर से योग गोल्ड मेडलिस्ट और पीएचडी योगाचार्य भूपेंद्र ने विद्यार्थियों को योग का प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों को योग, प्राणायाम, आसन और ध्यान करवाया गया। सुबह 11:00 से 12:00 बजे तक विद्यार्थियों ने योग प्रशिक्षण शिविर में बढ़चढ़कर भाग लिया। संस्था ने शुक्रवार को विद्यार्थियाें को प्रमाण पत्र बांटे। इस मौके पर संस्था की प्रदेश अध्यक्ष ममता गोयल मौजूद रहीं। संवाद