शिमला। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला में मासिक धर्म पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान शिमला से डॉ. भव्या और टीम ने छात्राओं को मासिक धर्म में स्वच्छता रखने के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही छात्राओं को स्वास्थ्य की देखभाल के तरीके बताए। प्रधानाचार्य सुमन पटियाल ने कहा कि यह पहल छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी सामान्य समस्याओं को समझने और उनका सामना करने के लिए मददगार साबित होगी। संवाद