फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: तनाव से बचने के लिए रखें सकारात्मक सोच

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी में तनाव प्रबंधन पर व्याख्यान हुआ। छात्रा परामर्श प्रकोष्ठ और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता समिति ने आयोजन किया। मनोवैज्ञानिक प्रो. डॉ. अक्षीता धीमान ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने तनाव पहचानने और उससे सकारात्मक तरीके से निपटने के उपाय बताए। उन्होंने आत्म-बोध और आत्म विकास का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को जरूरी बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से जरूरत पड़ने पर शिक्षकों और परामर्श सेवाओं की मदद लेने को कहा। विद्यार्थियों ने तनाव प्रबंधन से जुड़े सवाल पूछे। कार्यक्रम में स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें