शिमला। राजकीय मॉडल स्कूल कच्चीघाटी में बुधवार को आठवीं कक्षा की छात्रा को माही को सर्वश्रेष्ठ छात्रा पुरस्कार दिया गया। इस अवसर रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस की सदस्यों ने भी शिरकत की। क्लब की सदस्य डॉ. अनीता सूद ने माही को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्लब ने शैक्षणिक और खेलकूद श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को स्मृति चिह्न भी प्रायोजित किए। साथ ही प्रत्येक कक्षा में उत्कृष्ट उपस्थिति के लिए भी पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर शिक्षक दीपक और ज्योति सहित विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद