शिमला। दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप ने सुरक्षित और स्वस्थ मातृत्व सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं को गर्भावस्था, प्रसव तथा प्रसव के बाद आवश्यक देखभाल के बारे में जागरूक किया। स्वास्थ्य शिक्षक संजना, मीना शर्मा ने महिलाओं को गर्भावस्था, प्रसव और जननी सुरक्षा योजना के बारे में जानकारी दी। संवाद