शिमला। स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) की ओर से अंगदान के विषय पर आरकेएमवी में जागरूकता अभियान चलाया गया। कॉलेज प्रोफेसर सरोज भारद्वाज और प्रोफेसर रितु ने अंगदान का फॉर्म भरकर छात्राओं को शपथपत्र भरने के लिए प्रोत्साहित किया। बताया कि किसी व्यक्ति का जीवन बचाने के लिए डॉक्टर का होना जरूरी नहीं है। लोग अपनी मृत्यु के बाद भी अंगदान कर जरूरतमंद लोगों का जीवन बचा सकते हैं। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अनुरीता सक्सेना, डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर अंजलि चौहान, सोटो की ओर से रामेश्वरी और भारती कश्यप मौजूद रही। संवाद