फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अंगदान को लेकर लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। रिज मैदान पर वीरवार को आरटीओ शिमला की ओर से रक्तदान और अंगदान जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन की ओर से लोगों को अंगदान बारे जागरूक किया गया। इसमें लोगों ने अंगदान करने के शपथ पत्र भी भरे। सोटो की आईईसी कंसलटेंट रामेश्वरी ने बताया कि अंगदान कई जिंदगियां बचाने का अवसर देता है। हृदय, फेफड़े, गुर्दे, यकृत और आंत आदि रोगियों के लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। कहा कि 18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति स्वैच्छिक रूप से कानून के दायरे में रहकर अंगदान का शपथ पत्र भर कर सकता है। इसके अलावा सोटो हिमाचल की अधिकारिक वेबसाइट www.sotto himachal.in के तहत घर बैठे भी फार्म भरे जा सकते हैैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें