शिमला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मशोबरा में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करने के लिए सोमवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस विभाग के आरक्षी देशराज सुमन ने बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रवक्ता रमन कुमार ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया। देशराज सुमन ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के महत्व को बताया और कहा कि इन नियमों को जानना हर किसी के लिए आवश्यक है। सड़क सुरक्षा नियमों की सही जानकारी और पालन से हर साल होने वाले सड़क हादसों और इनमें जाने वाली जिंदगियों को बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि रेड लाइट पर रुकना, जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग पैदल चलने के लिए करना, पैदल चलने को फुटपाथ का उपयोग करना चाहिए। दो पहिया वाहन चलाते वक्त हेल्मेट का उपयोग करें। इस मौके पर मशोबरा पुलिस चौकी प्रभारी रणजोत सिंह, संस्कृत के प्रवक्ता विजय कुमार शर्मा, कार्यकारी प्रधानाचार्य वंदना मच्छान मौजूद रहे। संवाद