राइजिंग स्टार कोर के कमांडर के तौर पर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन ने कार्यभार ग्रहण किया है। अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन ने सेना पदक, विशिष्ट सेवा पदक लेफ्टिनेंट जनरल वाईवीके मोहन को कार्यभार मुक्त कर बतौर कमांडर कार्यभार संभाला है।लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन ने डोगरा रेजिमेंट की दूसरी बटालियन में जून 1983 में कमीशन प्राप्त किया। उच्च पर्वतीय क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर, पूर्वी सेक्टर की माउंटेन ब्रिगेड और नियंत्रण रेखा पर एक इंफेंट्री डिवीजन की कमान भी की है।लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन ने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज से स्नातक हैं, जबकि डिफेंस एंड स्ट्रेटजिक स्टडीज एंड मास्टर ऑफ मैनेजमेंट की है।