फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एलपीजी की ई-केवाईसी अब 23 तक होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। प्रदेश में घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी करवाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 अगस्त कर दी है। तेल विपणन कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय तक ई-केवाईसी पूरी करवाने को कहा है। प्रदेश में 23.61 लाख नियमित घरेलू गैस उपभोक्ता हैं। जिला शिमला में इन उपभोक्ताओं की संख्या तीन लाख है। उपभोक्ताओं को वर्तमान समय में 1045 रुपये में घरेलू गैस सिलिंडर मिल रहा है। किसी उपभोक्ता ने ईकेवाईसी नहीं करवाई है तो उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उपभोक्ता बैठे एचपी पे-एप से मोबाइल फोन से ईकेवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित गैस एजेंसी के कार्यालय या सिलिंडर की डिलीवरी करने वाले अधिकृत कर्मी के माध्यम से भी ई-केवाईसी करवाई जा सकती है। जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र धीमान ने कहा कि ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें