फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मध्यस्थता से सुलझेंगे वर्षों से लंबित विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। लोगों को लंबे समय से लंबित कानूनी विवादों से राहत दिलाने और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला की ओर से विशेष पहल की जा रही है। प्राधिकरण द्वारा मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 3.0 अभियान के तहत जागरूकता एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य वर्षों से लंबित विवाद मध्यस्थता से सुलझाना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी उमेश वर्मा ने बताया कि इस अभियान के दौरान आमजन को आपसी सहमति और सुलह के माध्यम से विवादों का निपटारा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मध्यस्थता विवाद समाधान की एक सरल, गोपनीय और कम खर्चीली प्रक्रिया है। इसके तहत दोनों पक्ष एक प्रशिक्षित मध्यस्थ की सहायता से आपसी सहमति के आधार पर अपने विवादों का समाधान कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें