फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के हर बूथ पर तैनात होंगे भाजपा के तीन कार्यकर्ता

Sat, 18 May 2019 12:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हिमाचल के 7723 बूथ हैं। चुनाव के दिन सुबह साढ़े छह बजे से शाम तक प्रति बूथ पर भाजपा के तीन कार्यकर्ता तैनात होंगे।

विज्ञापन


इसमें एक बूथ एजेंट, एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और एक बूथ अध्यक्ष की तैनाती होगी। पार्टी कार्यालय से बूथ के लिए वोटर लिस्ट, तीन कुर्सियां टेबल, पेन बस्ता आदि उपलब्ध करा दिया गया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को वोटर लिस्ट में मतदाता नंबर की जानकारी देने शुरू कर दी है। भाजपा ने नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत में पांच बूथ पर एक वार्ड बनाया है। प्रति वार्ड में एक कमेटी होगी।
विज्ञापन


कमेटी के सदस्य वोटरों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने का काम करेंगे। व्यक्ति का वोट किस पोलिंग बूथ पर है। इसको लेकर लोगों को गाइड करेंगे। भाजपा ने बूथ एजेंट को 100 फीसदी वोट कास्ट होने के कहा है।

इसके अलावा बूथ के एजेंट हर एक घंटे बाद जिला भाजपा को मतदान की प्रतिशतता होने की सूचना देंगे। जिला अध्यक्ष को इसकी सूचना पार्टी कार्यालय को देनी होगी। पार्टी कार्यालय में मतदाताओं की प्रतिशतता कंपाइल होगी। 

लोकसभा चुनाव के चलते कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी गई है। हर बूथ पर तीन कार्यकर्ता रहेंगे और साथ ही एक रिलीवर भी रहेगा। बूथ स्तर पर सामग्री भेज दी गई है। - सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें